राष्ट्रपति चुनाव।।। मतदान सम्पन्न… 21 जुलाई को घोषित होंगे चुनाव परिणाम. द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय।

उत्तराखंड खबर की खबर चुनावी चहल पहल देश दुनिया मसूरी

                                      

 

देश के  16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज देश भर में मतदान सम्पन्न हो गया ।आज  शाम 5 बजे तक हुए मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया। भले ही नतीजों का ऐलान 21 जुलाई को होगा मगर इस  चुनाव में एनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय  है। वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार मगर जीत की संभावनाएं नगण्य।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *