द्रौपदी मुर्मू होंगी अब देश की अगली राष्ट्रपति… खपरैल के घर से राष्ट्रपति भवन पँहुचेगी द्रौपदी…

उत्तराखंड खबर की खबर देश दुनिया मसूरी

आखिर जो होना था वही हुआ और भाजपानीत गठबंधन उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज मतगणना के पश्चात विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा  को पीछे छोड़कर आज देश के 15 वें राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित घोषित हो गयीं। आजादी के 75 वें साल के इतिहास में वे आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ ग्रहण के उपरांत  रायसीना हिल्स से कामकाज संभालेंगी। ओड़िशा राज्य के मयूरभंज जिले के ऊपरबेड़ा गाँव में खपरैल के घर में जन्मी द्रौपदी मुर्मू का भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना जाना भारत के लोकतंत्र की ताकत को सिद्ध करने के लिए काफी है।मुर्मू की जीत के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी ने  उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी उन्होंने twitter पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ”मैं अपने देशवासियों के साथ श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत मिलने के बाद बधाई दे रहा हूं.”उन्होंने आगे लिखा, ”भारत को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो संविधान के संरक्षक के तौर पर बिना किसी भय के काम करेंगी.” बहरहाल देश का 15 वां राष्ट्रपति चुन लिया गया है और super7news परिवार द्रौपदी मुर्मू जी को देश  का अगला राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता है। लोक तंत्र की जय हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *