आखिर उत्तराखंड को मिल ही गया नया मुख्यमंत्री! पुष्कर सिंह धामी ही फिर बनेंगे नए सी एम।

उत्तराखंड खबर की खबर चुनावी चहल पहल

 

उत्तराखंड के नए मुख्य मंत्री : पुष्कर सिंह धामी

दस मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणामों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत पाकर  एक बार फिर  उत्तराखंड की सत्ता हासिल तो कर  ली  मगर उसके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  खुद अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए। पार्टी में एक गुट द्वारा धामी को ही पुनः सी एम बनाने का अभियान सा चलाया भी गया मगर पिछले चुनाव में पड़ोसी राज्य हिमाचल की तर्ज पर विधानसभा का चुनाव हार जाने पर प्रेम कुमार  धूमल को सी एम न बनाने के निर्णय के कारण बी जे पी नेतृत्व में भारी  असमंजस्य रहा। होलाष्टक के बहाने  होली के बाद राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को आज शपथ ग्रहण करवा दिया। सर्वप्रथम प्रोटेम स्पीकर वंशीधर भगत को राज्यपाल ने शपथ दिलवायी तत्पश्चात भगत ने शेष 69 विधायकों को शपथ दिलवायी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में तमाम दावों और चर्चाओं को विराम देते हुए सर्वसम्मति से  पुष्कर सिंह धामी को ही पुनः राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।अब देखना है कि धामी कैबिनेट में इस बार कौन कौन सदस्य होंगे।  धामी की असली परीक्षा अब शुरू होने वाली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *