कोरोना का मारा हूँ… अब तो बस वीडियो के ही सहारे हूँ.. सभी पार्टियां डिजिटल जोर लगाती हुयी

उत्तराखंड खबर की खबर चुनावी चहल पहल

दिवाकर भट्ट नामांकन करने जाते हुए..

***कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और भाजपा का जाना तय है। पार्टी ने  प्रदेश की खस्ता हाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है और वादा किया है कि कांग्रेस सरकार आने पर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बिलकुल व्यवस्थित करेगी।रामनगर में उनकी उम्मीदवारी के संदर्भ में कल एक वाइरल आडियो के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें क्या गलत है? पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह मशवरा करना तो अच्छी बात होती है और इस मसले को भी पार्टी सुलझा लेगी।

***उधर आम आदमी पार्टी ने आज अपने दस और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अब केवल 9 प्रत्याशियों की घोषणा ही शेष रह गई है। सूची में बद्रीनाथ से भगवती प्रसाद मंडोली ,कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग से किशोरीनंदन डोभाल,नरेन्द्रनगर से पुष्पा  रावत,प्रतापनगर  से सागर भण्डारी,चकराता से दर्शन डोभाल, हरिद्वार से संजय सैनी ,रूड़की  से नरेश प्रिंस, पिथौरागढ़ से चंद्र प्रकाश पुनहेड़ा और गंगोलिहाट  से बबीता चंद के नाम शामिल हैं। पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आज  प्रदेश के कर्मचारियों से वर्चुअल संवाद में कहा कि आपको दस साल भाजपा ने तो दस साल काँग्रेस ने ठगा है, आज मैं आपको गारंटी देता हूं…उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही एक-एक कर्मचारी को वो सारे हक मिलेंगे जो उन्हें मिलने चाहिए। कोठियाल ने अपनी सरकार आने पर पेंशन व्यवस्था को फिर से शुरू करने का वादा किया।

***दूसरी तरफ कल कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होते ही प्रदेश भाजपा की बाँछें खिल गई दिख रही हैं। जिस प्रकार से पार्टी ने डोईवाला,खानपुर आदि में अपना उम्मीदवार घोषित किया है उससे  आम जनता में  भी तरह तरह की चर्चाएं हैं औरअधिकांश लोग इस सूची पर आश्चर्य भी व्यक्त कर रहे हैं मगर  भाजपा का दावा है कि अब की बार 60 पार का नारा हकीकत में बदलने वाला है और जनता के भारी समर्थन से धामी जी के नेतृत्व में बी जे पी फिर सरकार बनाएगी। एक निजी चेनल के साथ मुलाकात में सी एम धामी ने कहा कि कांग्रेस का खूनी पंजा करप्शन का है जबकि मोदी जी ने कठिन परिस्थितियों में देश सेवा करने वाले सैनिकों के लिए जितना अच्छा सोचा और किया है वो पिछले कई दशकों में नहीं हुआ था।

***प्रदेश में उत्तराखंड क्रांति दल भी सरकार बनाने के दावे कर रहा है। आज पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया ।उनका मुकाबला पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और वर्तमान विधायक विनोद कंडारी से है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *