सी डी एस जनरल विपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण,माधुरी बर्थवाल,बसंती देवी व वंदना कटारिया को पद्म श्री.

उत्तराखंड खबर की खबर

                        
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज भारत सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। देश के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत को मरणोपरांत पद्मविभूषण के साथ साथ प्रदेश के तीन नागरिकों जिनमें ऑल इंडिया रेडियो की पहली महिला संगीत कार माधुरी बर्थवाल,कोसी नदी की रक्षा के लिए सामाजिक कार्य कर्ता बसंती देवी तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। super7news परिवार से माधुरी जी बसंती जी और वंदना जी को हार्दिक बधाई और दिवंगत सी डी एस जनरल विपिन रावत को विनम्र श्रद्धांजलि। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *