राजपुर रोड ….खजान दास.. अब सरपट दौड़ते ! मोदी का नाम ही सबसे बड़ा सहारा.. राजकुमार और डिम्पल भी दौड़ में शामिल …

उत्तराखंड खबर की खबर चुनावी चहल पहल

                

देहरादून..  राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव  में सरल मृदुभाषी विधायक  खजानदास  फिर आश्चर्यजनक छलांग लगाते विजय पथ पर बढ़ते दिखायी दे रहे हैं। उनके निकटतम  प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक राजकुमार भी आम व्यवहार में कहीं पीछे नहीं हैं बस्तियों के वोटर उनकी बड़ी ताक़त हैं मगर क्षेत्र में बी जे पी संगठन की ताकत खजानदास को बड़ी संजीवनी दे रही है। पिछले चुनाव में सबसे आश्चर्यजनक विजय पाकर खजानदास का नाम अचानक सुर्खियों में आया था।आज खजानदास की सबसे बड़ी ताकत उनका सरल व्यवहार और  उनका पिछला निर्विवाद कार्यकाल रहा है। उधर आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में मौजूद है।उनकी प्रत्याशी डिम्पल सिंह भी पूरी ताक़त के साथ जुटी हुयी हैं ।मतदाता ख़ामोश हैं।अब सवाल सिर्फ यही है कि खजान दास अपनी सत्ता  को बचाने में कामयाब रहेंगे या फिर राजकुमार या फिर डिम्पल सिंह उनके रास्ते मे कांटा बन जाएंगे। बहरहाल तमाम आशंकाओं के बावजूद मोदी मैजिक के सहारे खजान दास आज की तारीख में बढ़त बनाने  में कामयाब नजर आ रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *