उत्तराखंड विधान सभा चुनावी सफर में आम आदमी पार्टी सबसे तेज.. आज जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट… पूर्व अध्यक्ष एस एस कलेर खटीमा और श्याम वोरा मसूरी से प्रत्याशी

उत्तराखंड चुनावी चहल पहल मसूरी

                                             

देहरादून..  उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी तय  करने में जहां दोनों प्रमुख पार्टियां इस ठंड में भी पसीना बहा रही हैं वहीं प्रदेश में पहली बार चुनाव में भाग ले रही और खुद सरकार बनाने का दावा करने के अति आत्मविश्वास के साथ आम आदमी पार्टी प्रत्याशी घोषित करने के मामले में सबसे  बाजी मारने में कामयाब दिख रही है। अभी तक 42 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने वाली आम आदमी पार्टी आज 9 और सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर कुल 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसमें मसूरी से श्याम वोहरा और प्रदेश की  हॉट सीट खटीमा से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एस एस कलेर वर्तमान मुख्य मंत्री और बी जे पी के संभावित उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार होंगे। एस एस कलेर का पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

       

एस एस कलेर (पूर्व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तराखंड  )

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *